IMC Aloe Liv Kare Syrup Benefits in Hindi with Price | आईएमसी लिव केयर सिरप के फायदे एवं उपयोग

क्या आप जानते हैं? हमारे शरीर के अंदर भोजन को पचाने और सभी अंगों में पोषक तत्व भेजने का काम यकृत यानी लीवर करता है। इसे जिगर भी कहा जाता है। हमारे शरीर में ह्रदय के बाद लीवर एक सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यदि लीवर काम करना बंद कर दे तो व्यक्ति की मौत हो सकती है। ऐसे में अपने लीवर का ख्याल रखना बहुत ही जरुरी है।

आज हम लीवर को स्वस्थ बनाने के लिए IMC कंपनी की Aloe Liv Kare Syrup और टेबलेट के बारे में आपको बताने वाले हैं। इस पोस्ट में आप आईएमसी लिव केयर सिरप के फायदे (IMC Aloe Liv Kare Syrup Benefits) जान पाएंगे।

imc liv kare syrup ke fayde

लीवर के कार्य – लीवर क्यों महत्वपूर्ण है?

लिव केयर प्रोडक्ट के बारे में जानने से पहले यह जानना जरुरी है की यकृत की देखभाल करना क्यों जरुरी है आखिर लीवर का क्या काम होता है। 

लीवर हमारे शरीर में सैकड़ों तरह के काम करता है जिससे हमारे शरीर सारे अंग सुचारू रूप से काम करते हैं। लीवर के कुछ मुख्य कार्य इस प्रकार हैं:  

  • लीवर पचे हुए भोजन से प्रोटीन और वसा को पूरे शरीर में में भेजता है।
  • शरीर से विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालता है।
  • रक्त स्त्राव को रोकने के लिए यह खून का थक्का बनाता है।
  • एंटीबाडी और एंटीजन का निर्माण करता है।
  • लीवर में शरीर के लिए जरुरी विटामिन और खनिज एकत्रित होते हैं।
  • शरीर में उर्जा को बनाये रखता है।
  • पित्त का निर्माण और संचय करता है।
  • ग्लूकोज से बनने वाले ग्लाइकोजन को संग्रहित करता है।

इन सबके अलावा लीवर हमारे शरीर के अंदर और भी कई प्रकार के कार्य करता है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ और रोगों से मुक्त रहता है।  

आईएमसी लिव केयर सिरप के फायदे – IMC Aloe Liv Kare Syrup Benefits in Hindi

आईएमसी की लिव केयर सिरप प्राकृतिक औषधियों से मिलकर बना है। यह लीवर को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करता है। यह लीवर सम्बन्धित समस्याओं में लाभकारी है।    लिव केयर की सिरप और टेबलेट दोनों आईएमसी द्वारा उपलब्ध कराये जाते हैं। छोटे बच्चों के लिए सिरप ज्यादा उपयुक्त होता है जबकि वयस्कों के लिए टेबलेट ज्यादा उपयोगी होता है।  

IMC लिव केयर के कुछ फायदे:

  • लीवर की क्रियाशीलता को सुधारता है।
  • पीलिया जैसे रोगों में यह लाभकारी है।
  • हेपेटाइटिस रोग से लड़ने में मदद करता है।
  • स्प्लीन (तिल्ली) बढ़ने की समस्या में आराम देता है।
  • भूख को बढाने में सहायक है।
  • पाचन क्रिया को ठीक करता है।
  • शराब पीने से लीवर को होने वाली बीमारी में यह विशेष लाभदायक है।
  • फैटी लिवर यानि लिवर के ऊपर चर्बी जमने से रोकता है।

इस लिव केयर सिरप या लिव केयर टेबलेट का मुख्य काम आपके लीवर को स्वस्थ रखना है। जब आपका लीवर स्वस्थ होगा तो आपके शरीर के बाकि अंग भी सुचारू रूप से काम करेंगे।  

आईएमसी लिव केयर सिरप में क्या मिलाया गया है?  IMC Liv Kare Syrup Contents:

  1. एलोवेरा 
  2. तुलसी 
  3. नीम 
  4. गिलोय
  5. अर्जुना 
  6. हरीतकी 
  7. चित्रक
  8. आंवला
  9. भृंगराज 
  10. रक्त पुनर्नवा 
  11. भुईआंवला 
  12. पित्तापापडा
  13. दारुहल्दी
  14. रक्तरोहिदा
  15. कुटकी
  16. मकोय 
  17. कासनी
  18. कचूर
  19. काल्मेग 
  20. सर्पुन्खा
  21. शुगर

आईएमसी लिव केयर टेबलेट में सम्मिलित सामग्री – IMC Aloe Liv Kare Tablet

  1. एलोवेरा 
  2. तुलसी 
  3. नीम 
  4. गिलोय
  5. चिरायता 
  6. नागरमोथा
  7. चित्रक
  8. पटोल पत्र
  9. भृंगराज 
  10. पुनर्नवा मूल
  11. भुईआंवला 
  12. यावनी
  13. कृष्णा जीरक
  14. पर्पट
  15. कुटकी
  16. मकोय 
  17. कासनी
  18. सयोनाक
  19. काल्मेग 
  20. रोहितक 
  21. त्रिफला
  22. गुडूची
  23. सर्पुन्खा

आईएमसी लिव केयर सिरप/टेबलेट की उपयोग विधि

IMC liv kare syrup दो प्रकार के उपलब्ध हैं एक सामान्य शुगर युक्त और दूसरा बिना शुगर यानि Sugar free.   

  • शुगर फ्री सिरप विशेष तौर पर मधुमेह और मोटापा से पीड़ितों के लिए बनाये गये हैं।
  • 15 साल से कम उम्र के बच्चों को सिरप देना चाहिए।
  • 15 से अधिक उम्र के लोगों को लिव केयर टेबलेट सुबह-शाम लेना चाहिए।
  • यह केवल बीमारों के लिए नही है इसे स्वस्थ व्यक्ति भी अपने लिवर को सेहतमंद बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

दवाई लेने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरुर ले लेवें।  

IMC Aloe Liv Kare Syrup Price

  • Aloe Liv Kare Syrup (200ml) – MRP: 130/-
  • Aloe Liv Kare Syrup (sugar Free) (200ml) – MRP: 165/- 
  • Liv Kare (30 Tablets) – MRP: 360/- 

अगर आपके पास IMC की Associate ID या Customer ID है तो आप निचे दिए गये DP कीमत पर आप इसे खरीद सकते हैं:

  • Aloe Liv Kare Syrup (200ml) – DP: 100/-
  • Aloe Liv Kare Syrup (sugar Free) (200ml) – DP: 1301/- 
  • Liv Kare (30 Tablets) – DP: 255/- 

आप इस प्रोडक्ट को आईएमसी की किसी भी स्टोर से खरीद सकते हैं।      

कुछ अन्य काम के प्रोडक्ट्स की जानकारी:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *