अडानी-अम्बानी पर पैसों की बारिश, मस्क-जुकरबर्ग के अरबों डॉलर स्वाहा

ImcWale.com

शेयर बाजारों में आ रही गिरावट ने छोटे-बड़े निवेशकों ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े अरबपतियों की हालत खराब की हुई है।

2022 में दुनियाभर के धनकुबेरों के खरबों डॉलर डूबे हैं। यहां तक कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की दौलत में भारी गिरावट आई है।

ब्लूमबर्ग की तरफ से जारी बिलियनेर इंडेक्स के अनुसार  2022 के शुरुआती 6 महीनों में ही एलन मस्क की दौलत में करीब 60 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली

2022 में जुकरबर्ग की कुल दौलत 59.3 अरब डॉलर रह गई है। इस दौरान उनकी दौलत में 65.9 अरब डॉलर की गिरावट आई है। जुकरबर्ग की दौलत में आधे से भी अधिक की गिरावट आई है

इसी वजह से अब वह टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। जुकरबर्ग अब 17वें पायदाव पर पहुंच गए हैं।

वहीं दूसरी ओर अडानी-अंबानी की दौलत में इजाफा हुआ है।

इंडेक्‍स के अनुसार एलन मस्‍क की कुल दौलत साल के शुरुआती 6 महीनों में घटकर 210 अरब डॉलर रह गई है। इन 6 महीनों के दौरान एलन मस्क की 59.9 अरब डॉलर स्वाहा हो चुकी है।

वहीं दुनिया के दूसरे अरबपति जेफ बेजोस की दौलत भी अब 133 अरब डॉलर रह गई। उनकी दौलत में 6 महीनों में 59.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

गौतम अडानी की दौलत 22.3 अरब डॉलर बढ़कर 98.8 अरब डॉलर हो गई है। वह अभी टॉप-10 लोगों की लिस्ट में छठे स्थान पर हैं।

वहीं मुकेश अंबानी की दौलत में 3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और उनकी कुल दौलत 93 अरब डॉलर के करीब हो गई है।

बिल गेट्स की दौलत भी 22.9 अरब डॉलर गिरकर 115 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

वहीं लैरी पेज को 29.3 अरब डॉलर और वॉरेन बफे को 12.5 अरब डॉलर का भारी नुकसान हुआ है।